सीतापुर, फरवरी 14 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से भगा दिया। पति ने बिना तलाक दिये बगैर दूसरी शादी कर ली है। यह आरोप लगा पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर महिला थाने की पुलिस जांच कर रही है। बिसवां के मडोर निवासी पूनम देवी के मुताबिक दो वर्ष पहले उनकी शादी सकरन के कोन्सर निवासी ज्ञानेन्द्र के साथ हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 10 लाख रुपये खर्च किये थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति ज्ञानेन्द्र, सास कमला देवी व ससुर कौशल कुमार दहेज में कार लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर बात- बात पर ससुराल वाले उसकी पिटाई कर देते और जान से मारने की धमकी देने लगे। बीते 22 नवंबर को दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.