इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। शादी के एक साल बाद कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है। विकास कॉलोनी भाग-3 चांद मियां निवासी दीप्ती ने बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2024 को नई दिल्ली के सुलेमान नगर प्रेमनगर-किरारी निवासी राहुल से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। चार अप्रैल 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 27 नवंबर 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके आकर उससे मरापीट की। मामले में पीड़िता ने पति राहुल, ससुर गीतम सिंह, सास गुड्डी देवी, ननद पूजा और देवर आशीष के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.