कार की मांग पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत नौ पर केस
गोरखपुर, अगस्त 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत चौरीचौरा निवासी अंजली गौड़ की शादी 22 अप्रैल 2024 को आजमगढ़ जिले के रौनापार निवासी राहुल गौड़ से हुई थी। पीड़िता ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से पति, ननद, नंदोई तथा अन्य ससुरालीजन कार की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।विरोध करने पर उससे मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। अंजली का आरोप है कि पति विदेश चला गया और वह मायके में रहकर उसके लौटने का इंतजार करती रही। पति के वापस आने पर पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे घर में रखने से साफ इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.