अलीगढ़, जनवरी 9 -- खैर, संवाददाता। खैर थाना क्षेत्र में दहेज में कार न मिलने पर बरात लौटने के मामले में पुलिस ने दूल्हे समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो सगी बहनों की शादी फरीदाबाद निवासी युवकों से तय हुई थी। वहीं,पुलिस पूरे प्रकरण की तफ्तीश में जुट गई है। गौमत के गांव बाबूनगला निवासी दो सगी बहनों की शादी फरीदाबाद के एसी नगर निवासी हरकेश और आकाश के साथ तय हुई थी। तय समय पर तीन दिसंबर को बारात खैर स्थित मैरिज होम में आ गई। बरात चढ़त के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि तभी दूल्हे पक्ष ने शादी में कार की मांग कर दी। युवती पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे पक्ष के लोग भड़क गए थे। शादी करने से इंकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर चले गए। यह देख दुल्हन और उसके पिता की तबियत खराब हो गई। शादी में दूल्हन पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.