फिरोजाबाद, मार्च 26 -- अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारा पीटा और कार की मांग की। इसके बाद गर्भवती होने पर जबरन ससुरालियों ने पकड़ा और दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसको ससुराल से निकाल दिया और कहा है कि कार के बिना आई तो मार डालेंगे। उसके भाई की हत्या करा देंगे। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर इटावा निवासी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जसराना में शिवा निवासी बेलमपुरी जसराना ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी नवम्बर 2024 को अभिषेक शुक्ला निवासी अहेरीपुर इटावा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसको पता चला कि जो बायोडाटा उसके पास पति का भिजवाया था उसमें पति की जन्मतिथि कम दर्शाई गई थी। शादी के बाद वह जेठ सुशील शुक्ला के यहां मेरठ में गई तो पति अभिषेक शुक्ला उर्फ रानू पुत्र राघवेंद्र प्रसाद, सास मंजूलता देवी, सुशील, सो...