रामपुर, फरवरी 1 -- बिलासपुर। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना बीते शनिवार रात माठखेड़ा रोड पर बाइपास पुल के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चकफेरी गांव निवासी करन सिंह (20) अपने ममेरे भाई रतनपुरा गांव निवासी विशाल (20) के साथ नगर में साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। उनके रतनपुरा गांव निवासी रिश्तेदार शर्मा प्रसाद के अनुसार करन एक प्राइवेट फैक्ट्री में और विशाल एक होटल में काम करते हैं। घर लौटते समय सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.