बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती। यातायात पुलिस ने विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष से संबंधित वाहन का चालान किया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वाहन के बोनट पर विहिम जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह का फोटो दिखाई पड़ रहा है। उनके हाथ में माला से लिपटा हुआ त्रिशूल है। इससे संबंधित रील भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल रील व फोटो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यातायात पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए एक वाहन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर प्रभारी यातायात बस्ती ने वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया है। इसके साथ ही वाहन के स्वामी अथवा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए एआरटीओ बस्ती को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.