देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर कस्बे में बाइक सवार पिता-पुत्र एक कार की ठोकर से सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें हवा में उछाल दिया। दोनों करीब दस फुट दूर जाकर गिरे। संयोग अच्छा था कि उनकी जान बच गई। हादसे के बाद लोगों को इकट्ठा होता देख चालक कार लेकर फरार हो गया। इस दौरान भी एक अन्य युवक कार की चपेट में आते-आते बचा। यह पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहा वीडियो फुटेज देख लोग सहम जा रहे हैं। बैतालपुर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार को अपने पुत्र को बाइक से लेकर देवरिया गया था। दोनों दोपहर बाद लौट रहे थे। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर कस्बे में एक कट से पिता-पुत्र मुड़ रहे थे। उसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। इससे दोनों सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.