मोतिहारी, मई 10 -- मोतिहारी, निसं। परिवार में आयोजित होने वाली शादी में अयोध्या से आई महिला को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान छतौनी थाना के छोटा बरियारपुर वार्ड-39 निवासी अमोद सिंह की पत्नी शम्मी कुमारी (39) के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर रात की है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि एक करीबी के रिसेप्शन में भाग लेने वह आई थी। रात में अन्य महिलाओं के साथ हवाई अड्डा चौक की तरफ पैदल जा रही थी।
घटना का विवरण इस दौरान बरियारपुर की तरफ से आ रही ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.