देवरिया, अप्रैल 3 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। कार की ठोकर से एक भाई-बहन घायल हो गए। लार थाना क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी सफीक अहमद का बेटा मोहम्मद शाहिल (18) अपनी बहन शमा प्रवीन (20) को पिण्डी से परीक्षा दिलाकर अपने गांव बिरनी जा रहा था। तभी भागलपुर पिंडी मार्ग पर अजना चौराहे के समीप दिल्ली से सवारी लेकर आ रही कार से ठोकर लग गई।वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार मोहम्मद शाहिल व बहन शाम प्रवीन गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर अवनेन्द्र प्रताप सिंह व फार्मासिस्ट हारुन खा ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय देवरिया रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.