मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के साढ़ा जहांगीरपुर गांव में गुरुवार शाम कार की ठोकर से महिला की मौत हो गई। मृतका इंदु देवी (60) थी। परिजनों ने बताया कि इंदु देवी घर के दरवाजे के पास सड़क किनारे खड़ी थी, तभी बेकाबू कार ने ठोकर मार दी। गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...