मुजफ्फरपुर, जून 22 -- गोरौल। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 पर हरशेर गांव के समीप कार की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक भिखनपुरा निवासी 60 वर्षीय मो. अब्दुल्ला थे। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से पीएमसीएच भेज दिया गया। ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मो. अब्दुल्ला बाइक से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर ली। यह भी पढ़ें- कार की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...