दरभंगा, जनवरी 19 -- हायाघाट। लहेरियासराय-बहेड़ी पथ में होरलपट्टी पेट्रोल पम्प के पास सोमवार को अनियंत्रित कार ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इस घटना में एचटी पोल के इंसुलेटर, डिस्क, वी ब्रेकेट और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। टक्कर के बाद मझौलिया और चंदनपट्टी के भी एक-एक ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही। इस मामले में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता बलराम कुमार ने पतोर थाने में आवेदन देते हुए विभाग को 40,586 रुपये की क्षति होने की बात बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुजारिश की है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.