मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बैरिया पुरानी मोतिहारी रोड में मंगलवार रात एक अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। इसमें ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला शैल देवी (55) आ गई। शैल देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे परिजन व स्थानीय लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका पांव टूट गया है। सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर सड़क पर घुमा रहा था। इसी दौरान बैरिया की ओर से आई कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ठोकर से ट्रेलर पलट गया। कार पर सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि गाड़ियों को जब्त कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...