जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- अरवल, निज संवाददाता। एनएच 139 पर अरवल शहर में सोमवार की अहले सुबह औरंगाबाद के तरफ से आ रही अज्ञात कार के द्वारा जांच घर के संचालक बबन राम को टक्कर मार दी गई, जिसमें बबन राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया गया जहां पर सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा जख्मी का इलाज किया गया। इलाज के बाद काफी गंभीर स्थिति देखते हुए जख्मी को उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि बबन राम गंभीर रूप से जख्मी है जिन्हें उच्च इलाज की जरूरत थी। प्राथमिक उपचार के बाद उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.