दरभंगा, दिसम्बर 12 -- दरभंगा। कार की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान शुक्रवार को कोतवाली थाने के पास स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उनकी पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी स्व. किशोरी साहू के पुत्र रामचंद्र किशोरी साहू (53)के रूप में की गई है। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। श्री साहू की मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहकर फर्नीचर का कारोबार चलाते थे। कुछ दिनों पहले वे गांव आए थे। उन्होंने बताया कि गत आठ दिसंबर को वे स्कूटी से घर से जरूरी काम से निकले थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार सवार ने स्कूटी को ठोकर मार दी थी। जबरदस्त टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.