सिद्धार्थ, जून 23 -- घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के डिडई-घोसियारी मार्ग स्थित करमा चौराहे पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय वृद्ध की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हर्रैया निवासी सईद अहमद (75) पुत्र मोहम्मद युसुफ सोमवार करीब तीन बजे किसी कार्य से करमा चौराहे पर पैदल जा रहे थे। इस दौरान घोसियारी की ओर से डिडई जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की गति तेज थी इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर लगने के बाद कार ने सड़क किनारे खड़े एक अन्य वाहन को भी ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- 13 वीं फाइल हादसे में कार का एयरबैग भी खुल गया।बताया जाता है कि कार चालक कि पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के वजीराबाद निवासी सुनील चौधरी पुत्र रामबरन चौधरी के रुप में हुई है जो लक्ष्मीगंज चौराहे पर ऑटो रिपे...