कार की ठोकर से गोविन्दपुर के स्कूटी सवार की मौत, एक घायल
गिरडीह, अप्रैल 13 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के समीप रविवार संध्या करीब पांच बजे टाटा नेक्सोन कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक को हल्की फुल्की चोट आई है। मृतक की पहचान धनबाद जिला अंतर्गत पवन परिसर वनकाली रोड गोविन्दपुर के लगभग 28 वर्षीय युवक सुभाजीत सिन्हा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहगीरों की मदद से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुभाजीत सिन्हा अपने दोस्तों के साथ गोविन्दपुर से सुबह में उसरी वाटर फॉल गिरिडीह घुमने आया था। शाम को वाटर फॉल से वापस अपना घर गोविन्दपुर जाने के क्रम में गिरिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.