हाजीपुर, मार्च 19 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग के रेपुरा चौक पर बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घायल की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहनों के कारण आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है,वहीं दर्जनों लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। लोगों ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, वाहनों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा निर्ध...