लखनऊ, अप्रैल 16 -- काकोरी,संवाददाता। पारा के मोहान रोड के नहर तिराहे पर बुधवार भोर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पैदल जा रहे मानसिक विक्षिप्त युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक करीब 15 फुट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक का दाहिना पैर अलग हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान काकोरी के कठिगरा निवासी रसूल अहमद उर्फ कल्लू (42) के रूप में हुई।गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिये मृतक की पहचान हुई। मृतक के बहनोई एवं ग्रामीणों ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर उसकी पहचान की। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से दस फुट उछलकर दूर जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। अक्सर नहर तिराहे के आसपास घूमता रहता था। मृतक के ...