नोएडा, मार्च 12 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ शुक्रवार को दनकौर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वह चार मार्च की शाम अपने गांव से कनारसी की ओर दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर जॉगिंग कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें तुरंत दनकौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते...