कन्नौज, अप्रैल 26 -- बीते दो दिन पहले एक ग्रामीण को चैपहिया वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जिसको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत खराब होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पवोरा गांव के निवासी खेतीबाडी करके जीवन यापान कर रहे थे। दो दिन पहले किसी काम को लेकर वह तहसील गए थे। तहसील के समीप तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पहुंचते ही कन्नौज से आ रहे चैपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों ने राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। जहां हालत खराब होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत को गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.