शामली, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र में बीते सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के संबंध में मृतकों के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर बोलेरो कर चालक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया है। पीड़ितों के चाचा जफरुल्ला निवासी ग्राम असारा, थाना रमाला, जनपद बागपत ने थाना काधला में दी तहरीर में बताया कि 2 मार्च की रात करीब 8:30 बजे उनके तीन भतीजे मोईन पुत्र लुकमान, मोईन खान पुत्र अब्बास और साहुल पुत्र तनसीर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव असारा से काधला की ओर जा रहे थे। पीड़ित भी अपनी अलग मोटरसाइकिल से उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जैसे ही वे एलम स्थित शमशान घाट के सामने पहुंचे, काधला की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर...