कार की टक्कर से हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग की मौत
कानपुर, जून 13 -- कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में सूर्या ढाबा के पास शुक्रवार रात में औरैया-कानपुर हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर रामादेवी कानपुर नगर के रहने वाले सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी की मौत हो गई। वह महमूदपुर सिकंदरा में रहने वाले अपने साले के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। हादसे में उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। रामादेवी कानपुर के रहने वाले 60 साल के जगदीश पुत्र राम स्वरूप पीएसी के सेवानिवृत्त कर्मी थे। शुक्रवार को वह सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर में रहने वाले अपने साले पप्पू के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिकंदरा आए थे। देर रात वह परिजनों के साथ सूर्या ढाबा के सामने औरैया-कानपुर हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.