बागपत, जून 23 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर निवाड़ा गांव के पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा में दौड़ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन सगे भाई हवा में कई फीट उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों गंभीर रूप में घायल हो गए। शामली जिले के कैराना के रहने वाले रिजवान ने बताया कि वह बाइक पर दो भाइयों शहजाद और शकील के साथ मजदूरी करने लोनी जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर निवाड़ा गांव के पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा में आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों भाई हवा में उछलकर दूर सड़क पर गिरे। हादसा होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शहर के पुराना कस्बा निवासी रोजुद्दीन की बाइक पशुपैठ के पास दूसरी बाइक से भिड़ गई। घायल रोजुद्दीन को जि...