कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, चालक फरार
संभल, जुलाई 10 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना निवासी गोविंद (22) पुत्र हरिओम गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे स्कूटी से धनारी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह धनारी थाना से कुछ दूरी पहले हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.