कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
रांची, जून 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर अनगड़ा थाना क्षेत्र के बरवादाग के समीप रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार 52 वर्षीय मुन्नी उरांव की मौत हो गई। वह खेलगांव, रांची से अपने पैतृक घर सिल्ली जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, बरवादाग के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले मेसो अस्पताल, जोन्हा और बाद में सीएचसी अनगड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.