रुडकी, अप्रैल 15 -- झबरेड़ा। लखनौता-देवबंद मार्ग ग्राम गोकुलपुर के पास कार की चपेट में आने पर स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। एक घायल के सिर में चोट लगने से परिजन इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के अस्पताल में ले गए। उत्तर-प्रदेश के देवबंद जिला सहारनपुर निवासी रवीश कुमार व उसका दोस्त नवीन इलेक्ट्रिक स्कूटी से रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वह ग्राम गोकुलपुर के पास पहुंचे। उसी समय पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करते समय स्कूटी कार की चपेट में आ गई। कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे तथा घायल हो गए। घायलों को वहां से आने-जाने वाले लोगों ने उसे यूपी के ही अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे। नवीन के सिर में चोट आने से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में परिजन दोनों घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.