कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बुजुर्ग घायल
इटावा औरैया, मई 26 -- बकेवर। मंगलवार दोपहर लखना रोड स्थित कुक्कुट शाला के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक किसान की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम बरैला निवासी अशोक कुमार अपने गांव के ही बुजुर्ग जय नारायण को स्कूटी पर बैठाकर मूंग की फसल के लिए दवा लेने बकेवर आए थे। जैसे ही वे लखना रोड स्थित कुक्कुट शाला के सामने दवा की दुकान की ओर मुड़ने लगे, तभी लखना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.