रामपुर, अप्रैल 28 -- टांडा। मुरादाबाद मार्ग स्थित चैक पोस्ट पर कार चालक द्वारा स्कूटी में टक्कर मार दी गई। स्कूटी पर सवार दादी-पोता घायल हो गए। पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। नगर पंचायत दड़ियाल निवासी रमेश सिंह चौहान सोमवार की सुबह मुरादाबाद से स्कूटी पर अपनी दादी को लेकर आ रहा था कि टांडा चैक पोस्ट पर सुबह सात बजे पहुंचे तो आमने एक कार सड़क पर खड़ी थी। जैसे ही पास से स्कूटी निकली तब कार सवार ने तेज रफ्तार से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों दादी पोता घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल घायल के दादा रमेश सिंह चौहान ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...