कार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत
रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- रुद्रपुर/पंतनगर, हिटी। पंतनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर संजय वन से करीब दो किमी. पहले एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार काफी दूर तक स्कूटी को घसीटती ले गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया है। उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय अनिकेत कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी महुआखेड़ा, मजरा जसपुर, 22 वर्षीय रोहन कश्यप पुत्र कमल कश्यप निवासी बगाड़ी कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार, 26 वर्षीय आकाश कश्यप पुत्र गंगाराम कश्यप निवासी मिलन विहार, सिविल लाइंस रामपुर यूपी अपने एक साथी की स्कूटी से रविवार देर रात करीब 12 बजे हल्द्वानी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी में एक बारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.