नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में 47 वर्षीय अशोक कुमार कुशवाहा परिवार के साथ रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। अशोक कुमार के बेटे अभिषेक ने बताया कि उसके पिता मंगलवार को कंपनी के काम से घर से स्कूटी पर सवार होकर नोएडा के लिए निकले थे। नोएडा में इलाहबास मोड़ पर बेकाबू कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सेक्टर-137 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अशोक कुमार कुशवाहा के बेटे अभ...