कार की टक्कर से स्कूटी-बाइक क्षतिग्रस्त
नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी की पार्किंग में कार से स्कूटी और बाइक को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग ने कार से दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाली महिला जसमीत कौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन मई को सोसाइटी के अंदर पार्किंग में खड़ी उनकी स्कूटी और एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि कार चला रहे एक नाबालिग ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मारी। यह भी पढ़ें- सोसाइटी में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.