देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रायपुर रोड पर एमईएस चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे अमित सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि लोअर नेहरूग्राम निवासी जसवंत सिंह बिष्ट रायपुर स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। बीते 14 मार्च की दोपहर करीब दो बजे वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री अस्पताल से अपनी ड्यूटी पूरी कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एमईएस चौक के पास एक कार ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद एमईएस चौक गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.