देहरादून, जून 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आराघर क्षेत्र में आरजी अस्पताल चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस कुंवर ने बताया कि यमुना कॉलोनी निवासी पंकज कुशवाह ने तहरीर दी। बताया कि बीते 13 मई को उनकी पत्नी सविता कुशवाह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। शाम करीब 4:45 बजे आरजी अस्पताल चौक पर कान्वेंट रोड की तरफ से आ रही कार के चालक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद कार चालक दीपांशु निवासी बागपत, यूपी ने अपनी गलती मानी और अपना पहचान पत्र व मोबाइल नंबर देते हुए...