बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। कादरचौक पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर नामजद चालक धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए चालक ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। मामला गांव पनमेश्वरी नगला का है। गांव निवासी मुकेश पुत्र श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जुलाई 2026 की सुबह करीब चार बजे उनके पिता श्याम सिंह पुत्र पनमेश्वरी घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान कार का चालक धीरज पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम कूड़े, थाना जरीफनगर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया व उनके पिता के ऊपर कार चढ़ा दी। हादसे में श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

हिंदी...