कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
लखनऊ, जून 6 -- बीकेटी इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रैथा रोड बीकेटी निवासी रोहित शर्मा (32) सिक्योरिटी गार्ड था। परिवार में पत्नी रुचि और दो बच्चे है। भतीजे ने बताया कि रोहित रोज की तरह शुक्रवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही जेठा रोड दुबग्गा पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर हालत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.