आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज बाजार में गुरुवार की रात कार की टक्कर से साइकिल सवार दर्जी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी 72 वर्षीय अनिरुद्ध प्रजापति की अनवरगंज बाजार में सिलाई की दुकान है। वह कपड़े की सिलाई कर परिवार की आजीविका चलाते थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर बाजार से सब्जी खरीदने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। अनवरगंज बाजार से थोड़ा आगे सामने से आई कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अनिरुद्ध साइकिल के साथ दूसरी पटरी पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे बाजारवासियों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.