गाजीपुर, मार्च 1 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा-दिलदारनगर नहर मार्ग पर रविवार को साइकिल से अपनी मां को घर ले जा रहे 40 वर्षीय युवक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। घायल हालत में युवक और उसकी मां को लेकर लोग सीएचसी पर गए जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार बिंद पुत्र बिहारी बिंद अपनी मां को साइकिल पर बैठाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भदौरा नहर मार्ग पर यूनियन बैंक और शराब भट्टी के बीच पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद कुमार गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि उनकी मां को भी मामूली चोटें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.