हरदोई, जून 13 -- शाहाबाद। शाहाबाद-पाली मार्ग पर खेड़ा तिराहा के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्कॉर्पियो चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बीबीजई निवासी 55 वर्षीय अब्बास अली पुत्र हबीबुल्ला शनिवार को अपने घर से साइकिल से पाली तिराहा स्थित प्लॉट देखने गए थे। दोपहर करीब दो बजे वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अब्बास अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ...