कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
मेरठ, जून 5 -- मेरठ-हापुड़ मार्ग पर धीरखेड़ा के समीप गुरुवार रात कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैली निवासी चिंटू (17 वर्ष) पुत्र रजनीश उर्फ रज्जी प्रजापति हापुड़ में किसी मिस्त्री के पास वेल्डिंग सीखता था। गुरुवार सुबह साइकिल से दुकान पर गया था। देर शाम घर लौटते समय जैसे ही धीरखेड़ा के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत घायल को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.