झांसी, जनवरी 2 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गरौठा सड़क पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सवारियों से भरी टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में आठ सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊरानीपुर से सवारियां लेकर एक टैक्सी बीती देर रात सिमरधा जा रही थी। टैक्सी में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। जैसे ही वह गरौठा सड़क पर मेलोनी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैक्सी पलट गई। जिसमें उसमें सवार लोग दूर-दूर तक गिरकर घिसटते चले गए। कई तो उसके नीचे दब गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.