बुलंदशहर, फरवरी 17 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के शिल्पा गार्डन के पीछे कार की टक्कर से ठेली संचालक की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नि ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पहासू रोड शिल्पा गार्डन के पीछे स्थित विवेक विहार कालोनी निवासी मीना देवी ने बताया कि उनके 52 वर्षीय पति मलखान पुत्र बाबूलाल व बेटा विकास पहासू रोड पर सब्जी की ठेली लगाते थे। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व गली निवासी एक युवक ठेली पर सब्जी लेने आया था। सब्जी खरीदते समय आरोपी की उनके पति से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि सोमवार रात नौ बजे उनके पति व बेटा ठेला लेकर घर आ रहे थे। जैसे ही वह गली के मोड़ पर पहुंचे, तो आरोपी कार लेकर आया और ठेले में टक्कर मार दी। जिससे ठेली पलट गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.