कार की टक्कर से शिक्षक व शिक्षिका घायल
गौरीगंज, मई 30 -- मुसाफिरखाना। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेसारा पश्चिम में तैनात सहायक अध्यापक रविशंकर यादव व उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारा करनाई में अनुदेशक के पद पर तैनात उनकी पत्नी प्रज्ञा जनगणना ड्यूटी में शुक्रवार को बेसारा पश्चिम में प्रगणक के रूप में कार्य करने गए थे l तेज धूप में कार्य करने के उपरांत घर वापस जा रहे थे l कुटिया तिराहा निकट नीमी अतरौली जामों जनपदीय राजमार्ग पर भादर से जामो की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक व शिक्षिका को टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। रविशंकर यादव का इलाज संजय गांधी अस्पताल एवं प्रज्ञा का इलाज अपेक्स अस्पताल लखनऊ में चल रहा है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से शिक्षक व शिक्षिका घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.