कार की टक्कर से वन विभाग के चौकीदार की मौत
गुमला, जून 21 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करम टोली स्थित वन विभाग के समीप वाहन की टक्कर से वन विभाग के चौकीदार 57 वर्षीय सूबेदार उरांव की मौत हो गई। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के रागाडेरा डुमरपाट निवासी थे। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के दौरान वह गन्ने के ठेले पर जूस पी रहे थे। इसी दौरान करम टोली की ओर से आ रही कार ने ठेले समेत उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सूबेदार को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
यौन शोषण का मामला गुमला। सदर थाना क्षेत्र की एक इंटर की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा की मां ने शनिवार को महिला थाना में आवेदन देकर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.