एटा, जुलाई 16 -- मोपेड सवार रिटायर शिक्षक को कार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना जलेसर के गांव नूहखांस निवासी राकेश कुमार (62) रिटायर शिक्षक थे और छह जुलाई की शाम को जलेसर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव इन्द्रगढ़ के पास पहुंचे वही पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार चल रहा था। बुधवार रात को शिक्षक की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का...