नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। थाने में दी शिकायत में वाजिदपुर गांव निवासी होरीलाल ने बताया वह जहांगीरपुर के रहने वाले हैं। दो मार्च को वह रिक्शा लेकर वाजिदपुर गांव स्थित बारात घर के पास जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से कार के चालक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें वे घायल हो गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की। हादसे में रिक्शा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...