प्रयागराज, जून 21 -- जौनपुर-सहसों मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना झूंसी थाना क्षेत्र के पटेल नगर की है। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थरवई थाना क्षेत्र के सहसों मेंडुआ गांव निवासी 20 वर्षीय मनिता पुत्री लालचंद अपनी चचेरी बहन शिवानी वर्मा के साथ बाइक से दवा लेने झूंसी जा रही थी। दोनों पटेल नगर पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवती सड़क पर गिरीं। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मनिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रही शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायल श...