फतेहपुर, मार्च 2 -- बकेवर। मुसाफा-करबिंगवा मार्ग के कंसाही गांव के पास सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल उखड़ के सड़क से पैदल गुजर रहे एक युवक के सीधे सिर के ऊपर जा गिरा। सिर फट जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों संग ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के भैसौली गांव निवासी 25 वर्षीय मोहित साहू पुत्र सुरेश कुमार साहू सुबह करीब दस बजे घर से होली का सामान लेने के लिये बाजार के लिये निकले थे और पैदल जा रहे थे। गांव से करीब एक किमी दूर कंसाही गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार पोल से टकरा गई। पोल के नीचे से गुजर रहे मोहित के ऊपर पोल आकर गिरे और उसकी मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.