कार की टक्कर से युवक घायल, चालक पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- कायमगंज, संवाददाता। कायमगंज-कंपिल रोड पर नवीन मंडी गेज संख्या-2 के पास एक तेज रफ्तार कार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के मेदपुर गांव निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाती प्रियांक 12 मई दोपहर करीब एक बजे मंडी के सामने एक गैराज के पास खड़ा था। तभी कार के चालक सुनील निवासी विल्सड़ी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांक को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.